सरकार ने आर एंड बी विभाग के दो वरिष्ठ इंजीनियरों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी
श्रीनगर, 09 जून (हि.स.)। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार जम्मू और कश्मीर सरकार ने लोक निर्माण (आर एंड बी) विभाग के दो वरिष्ठ इंजीनियरों को विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सरकारी आदेश संख्या 196-पीडब्ल्यू (आर एंड बी) 2026 दिनांक 8 जून के अनुसार इंजीनियर आरित गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, आर एंड बी सर्कल दक्षिण जम्मू को उनके वर्तमान कर्तव्यों के अतिरिक्त आर एंड बी सर्कल सांबा-कठुआ के अधीक्षण अभियंता का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।
आदेश में यह भी कहा गया है कि इंजीनियर यशपाल भगत, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यू (आर एंड बी) डिवीजन गंडोह को अगले आदेश तक उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ पीएमजीएसवाई डिवीजन थात्री के कार्यकारी अभियंता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

