बारामूला से हंदवाड़ा रूट पर चलने वाले सुमो ड्राइवरों के लिए राहत भरी खबर

WhatsApp Channel Join Now

बारामूला, 31 मार्च (हि.स.)।

बारामूला जिले में पिछले कई वर्षों से सुमो ड्राइवरों को अपनी गाड़ियां खड़ी करने के लिए किसी निर्धारित स्टैंड की सुविधा नहीं थी। मजबूरी में ड्राइवरों को सड़कों पर ही वाहन खड़े करने पड़ते थे जिससे उन्हें लगातार दिक्कतों और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा था।

अब बारामूला से हंदवाड़ा रूट पर चलने वाले सुमो ड्राइवरों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रशासन ने उनके लिए एक अस्थायी (टेम्पररी) सुमो स्टैंड की व्यवस्था की है जिससे ड्राइवरों में खुशी की लहर आ गई है।

ड्राइवरों ने प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी गाड़ियां लोन पर खरीदी हैं और स्टैंड की कमी के कारण उन्हें काफी आर्थिक और मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ रही थीं।

अस्थायी स्टैंड मिलने से उन्हें अब काफी राहत महसूस हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन भविष्य में उनके लिए एक स्थायी सुमो स्टैंड भी उपलब्ध कराएगा ताकि उनकी समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA

Share this story