वेदों के सिद्धांतों पर आधारित हो सुशासन-स्वामी रामस्वरूप जी

WhatsApp Channel Join Now
वेदों के सिद्धांतों पर आधारित हो सुशासन-स्वामी रामस्वरूप जी


कठुआ, 28 अप्रैल (हि.स.)। स्वामी रामस्वरूप जी ने वेद मंदिर में चल रहे 78 दिवसीय वेद कार्यक्रम के दौरान सुशासन पर वैदिक दृष्टिकोण रखते हुए महत्वपूर्ण प्रवचन दिया।

उन्होंने ऋग्वेद के मंत्र (4/25/6) का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता द्वारा चुना गया शासक राज्य में भोजन, धन और आवश्यक संसाधनों की कमी न होने दे। शासक का पहला कर्तव्य अन्याय, गरीबी और असुरक्षा को समाप्त करना है, ताकि नागरिक सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।

स्वामी रामस्वरूप ने कहा कि आदर्श नेतृत्व वह है जो सज्जनों की रक्षा करे, अमीर-गरीब में समानता बनाए रखे और अपराधियों को कठोर दंड दे। उन्होंने जोर देकर कहा कि वेदों के सिद्धांतों पर आधारित शासन ही समाज में स्थिरता, संतुलन और समृद्धि ला सकता है। प्रवचन का श्रोताओं पर गहरा प्रभाव पड़ा और वैदिक ज्ञान की आज के समय में प्रासंगिकता को पुनः स्थापित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story