नॉर्दर्न कमांड जम्मू कश्मीर में शांति और राष्ट्र-निर्माण के लिए प्रतिबद्ध: लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा

WhatsApp Channel Join Now


पहलगाम, 11 सितंबर (हि.स.)।

नॉर्दर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि सेना जम्मू-कश्मीर में शांति और अमन-चैन बनाए रखने के साथ-साथ राष्ट्र-निर्माण के लिए भी प्रतिबद्ध रहेगी।

पहलगाम में आर्मी गुडविल स्कूल (एजीएस) में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने कहा कि जैसे-जैसे हम 'विकसित भारत' की ओर बढ़ रहे हैं नॉर्दर्न कमांड शांति और अमन-चैन सुनिश्चित करते हुए राष्ट्र-निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबद्धता जम्मू कश्मीर के लोगों के प्रति है। उन्होंने आगे कहा कि आपकी शांति हमारा मकसद है, आपकी उम्मीदें हमारे मिशन हैं और आपकी सफलता हमारा गर्व है।

सेना कमांडर ने छात्रों की उपलब्धियों की भी सराहना की और उनकी सफलता का श्रेय उनके माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों द्वारा दी गई अच्छी शिक्षा को दिया। उन्होंने बताया कि 'यंग साइंटिस्ट इंडिया 2025' में एजीएस वुज़ूर ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा और एजीएस उरी ने छठा स्थान हासिल किया जबकि एजीएस वुज़ूर ने हाल ही में इनोवेशन कैटेगरी में टॉप 10 स्कूलों में जगह बनाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story