जीएमसी जम्मू ने ‘वन वीक ब्लड डोनेशन फॉर द नेशन’ अभियान शुरू किया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 03 अगस्त (हि.स.)।

सरकारी मेडिकल कॉलेज जम्मू ने स्वतंत्रता सप्ताह के उपलक्ष्य में ‘वन वीक ब्लड डोनेशन फॉर द नेशन’ अभियान की शुरुआत की। इस विशेष अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना और अस्पतालों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

अभियान के दौरान डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा आम नागरिकों से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की गई। जीएमसी प्रशासन ने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद करता है बल्कि यह राष्ट्रसेवा का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story