यूजीसी कानून के खिलाफ बरवाल में सामान्य वर्ग के लोगों का रोष, कानून वापस लेने की मांग

WhatsApp Channel Join Now
यूजीसी कानून के खिलाफ बरवाल में सामान्य वर्ग के लोगों का रोष, कानून वापस लेने की मांग


कठुआ, 31 अगस्त (हि.स.)। कठुआ के गांव बरवाल में सामान्य वर्ग के लोगों और बुजुर्गों ने यूजीसी से संबंधित कानून के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए केंद्र सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कानून में सामान्य वर्ग के बच्चों के हितों और सुरक्षा का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा गया है।

उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे को उसके जन्म या वर्ग के आधार पर अपराधी की नजर से नहीं देखा जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि सभी वर्गों के बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा को समान रूप से सुनिश्चित किया जाए तथा संबंधित कानून की समीक्षा कर सामान्य वर्ग के बच्चों के हितों की रक्षा की जाए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने केंद्र सरकार से मामले पर गंभीरता से विचार करते हुए कानून को वापस लेने की मांग उठाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story