जीडीसी महानपुर ने डिस्प्ले योर टैलेंट-2026 में जीतीं पांच ट्रॉफियां

WhatsApp Channel Join Now
जीडीसी महानपुर ने डिस्प्ले योर टैलेंट-2026 में जीतीं पांच ट्रॉफियां


महानपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। सरकारी डिग्री कॉलेज महानपुर के विद्यार्थियों ने डिस्प्ले योर टैलेंट-2026 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच ट्रॉफियां जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। कठुआ-सांबा जोन के लिए 22 और 23 अक्टूबर को आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कॉलेज की टीम ने स्किट में तृतीय पुरस्कार हासिल किया। इसमें मेघा, अंशिका, अंशु, राधिका, रिद्धि और रुचिका शामिल रहीं। क्ले मॉडलिंग में नेहू शर्मा ने प्रथम और शीतल भदवाल ने तृतीय पुरस्कार जीता। वहीं कोलाज मेकिंग में शीतल भदवाल ने द्वितीय और नेहू शर्मा ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। इस उपलब्धि पर कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. डॉ. संगीता सूदन ने विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. रुपाली जसरोटिया ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767810 Articles

Share this story