जीडीसी महानपुर ने नशा मुक्त भारत अभियान तेज

WhatsApp Channel Join Now

कठुआ, 16 जुलाई (हि.स.)। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर की एनएसएस इकाई ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्थानीय समुदाय को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ, नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता व्याख्यान से हुई जिसमें नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशामुक्त रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली। स्वयंसेवकों ने नारे लेखन, जागरूकता प्लेकार्ड प्रदर्शन तथा समुदाय के लोगों से संवाद कर नशा विरोधी संदेश प्रसारित किया।

इस अवसर पर डॉ. संगीता सुदान ने विद्यार्थियों को अभियान का सक्रिय भागीदार बनने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकगण एवं एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story