जीडीसी कठुआ में अंतर-कॉलेज पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित, छात्रों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
जीडीसी कठुआ में अंतर-कॉलेज पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित, छात्रों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश


कठुआ, 27 फरवरी (हि.स.)। सरकारी डिग्री कॉलेज कठुआ में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम 2026 के तहत अंतर-कॉलेज पोस्टर (पेंटिंग) और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को यातायात नियमों, जिम्मेदार ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में आरटीओ कठुआ सुरिंदर पॉल शर्मा और एआरटीओ शम्मी कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को यातायात नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व तथा तेज गति और मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले खतरों के बारे में जानकारी दी और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में जीडीसी बसोहली, हीरानगर, महानपुर, मढ़हीन, रामकोट, जीडीसीडब्ल्यू कठुआ और जीडीसी कठुआ सहित विभिन्न कॉलेजों के 48 छात्रों ने भाग लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में जीडीसी कठुआ की साक्षी ने प्रथम स्थान, जीडीसी मढ़हीन की मन्नत बडगाल ने द्वितीय और जीडीसी हीरानगर के सनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में जीडीसी हीरानगर के सनी प्रथम, जीडीसी कठुआ की रिया चड्ढक द्वितीय और सुमन शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोहर लाल ने छात्रों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा संस्थान जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अब जिला स्तर का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story