गणतंत्र दिवस कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जीडीसी बसोहली के एसयूओ हरीश वर्मा सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
गणतंत्र दिवस कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जीडीसी बसोहली के एसयूओ हरीश वर्मा सम्मानित


कठुआ, 27 फरवरी (हि.स.)। सरकारी डिग्री कॉलेज बसोहली के प्राचार्य और स्टाफ ने एनसीसी के सीनियर अंडर ऑफिसर हरीश वर्मा को गणतंत्र दिवस कैंप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। यह प्रतिष्ठित कैंप 27 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित हुआ था।

हरीश वर्मा का इस राष्ट्रीय स्तर के कैंप के लिए चयन उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। कैंप के दौरान उन्होंने ड्रिल प्रतियोगिताओं, लाइन एरिया प्रबंधन और प्रधानमंत्री रैली जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों में सक्रिय भाग लिया तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित सेना और एनसीसी के वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद का अवसर भी प्राप्त किया। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. राज किरण शर्मा ने हरीश वर्मा की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से कॉलेज को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव मिला है। उन्होंने एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. विरेंद्र सिंह और कॉलेज की एनसीसी इकाई के प्रयासों की भी प्रशंसा की। कॉलेज प्रशासन ने हरीश वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story