गौरव ने भारत की 8.2% जीडीपी वृद्धि की सराहना की
जम्मू, 29 नवंबर (हि.स.)। जुलाई-सितंबर तिमाही में अपेक्षा से कहीं अधिक 8.2% जीडीपी वृद्धि की जम्मू-कश्मीर भाजपा ने प्रशंसा की है। गौरव गुप्ता ने कहा कि ये आँकड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक मजबूती की पुष्टि करते हैं।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए गुप्ता ने कहा कि मज़बूत विनिर्माण और सेवाओं में दोहरे अंकों के विस्तार से प्रेरित छह तिमाहियों की उच्च वृद्धि दर ने साबित कर दिया है कि कई वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है।
गुप्ता ने कहा, अमेरिका द्वारा हाल ही में लगाए गए टैरिफ़ उपायों और अस्थिर अंतरराष्ट्रीय आर्थिक माहौल के बावजूद, भारत ने असाधारण आर्थिक मजबूती दिखाई है। 8.2% की यह जीडीपी वृद्धि प्रधानम ---------------
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA

