गांधीनगर स्कूल का बदला गया नाम

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 14 मई (हि.स.)।

जम्मू के गांधीनगर स्थित सरकारी बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल का नाम बदलकर शहीद प्रिंसिपल कुलदीप कुमार बड़याल की स्मृति में “श्री कुलदीप कुमार बड़याल मेमोरियल गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल” रखा गया है। इस संबंध में आयोजित समारोह में मंत्री सकीना इत्तु ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

मंत्री ने कहा कि स्कूल का नाम दिवंगत प्रिंसिपल कुलदीप कुमार बड़याल के सम्मान में रखा गया है जिन्होंने शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि यह कदम उनकी सेवाओं और स्मृति को हमेशा जीवित रखने का प्रयास है।

गौरतलब है कि प्रिंसिपल कुलदीप कुमार बड़याल की हत्या इसी स्कूल के एक छात्र द्वारा किए जाने की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया था। समारोह में शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story