सरकारी हाई स्कूल को उपलब्ध कराया फर्नीचर

WhatsApp Channel Join Now
सरकारी हाई स्कूल को उपलब्ध कराया फर्नीचर


जम्मू, 28 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत किश्तवाड़ जिले के सरकारी हाई स्कूल भटकूट को आवश्यक कक्षा-कक्ष फर्नीचर उपलब्ध करवाया। स्कूल में फर्नीचर की कमी के कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई में हो रही परेशानी को देखते हुए सेना ने यह पहल की। सेना ने आवश्यक फर्नीचर की व्यवस्था कर इसे स्कूल प्रतिनिधियों को सौंपा। इससे कक्षाओं में विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और पढ़ाई का माहौल अधिक अनुकूल बनेगा। स्कूल स्टाफ और स्थानीय प्रशासन ने इस सहयोग के लिए भारतीय सेना का आभार जताया।

ऑपरेशन सद्भावना के तहत सेना दूरदराज के क्षेत्रों में शिक्षा और सामुदायिक विकास से जुड़ी विभिन्न पहल कर रही है। इन प्रयासों का उद्देश्य स्थानीय लोगों की जरूरतों को पूरा करने के साथ बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग देना है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768503 Articles

Share this story