प्रोफ़ेसर अनुराग मिश्रा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी श्रीनगर के नए डायरेक्टर नियुक्त

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 30 जुलाई (हि.स.)। लंबे समय से चल रहे नियमित नेतृत्व के इंतज़ार को खत्म करते हुए शिक्षा मंत्रालय ने आईआईटी जम्मू के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफ़ेसर अनुराग मिश्रा को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी श्रीनगर का नया डायरेक्टर नियुक्त किया है।

उच्च शिक्षा विभाग के 29 जुलाई के आदेश के अनुसार यह नियुक्ति भारत की राष्ट्रपति ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी की विज़िटर के तौर पर की है। प्रोफ़ेसर मिश्रा को पांच साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है एम यह कार्यकाल उनके पद संभालने की तारीख से शुरू होगा और 70 साल की उम्र पूरी होने तक चलेगा।

मंत्रालय ने आईआईटी जम्मू के डायरेक्टर को निर्देश दिया है कि वे प्रोफ़ेसर मिश्रा को जल्द से जल्द रिलीव करें ताकि वे एनआईटी श्रीनगर में पद संभाल सकें। साथ ही एनआईटी श्रीनगर के डायरेक्टर-इन-चार्ज प्रोफ़ेसर बिनोद कनौजिया को भी निर्देश दिया गया है कि वे नए नियुक्त डायरेक्टर को पद का कार्यभार सौंप दें।

इस नियुक्ति से एक अहम एकेडमिक और एडमिनिस्ट्रेटिव पद भर गया है जो दो साल से ज़्यादा समय से बिना किसी फ़ुल-टाइम डायरेक्टर के खाली पड़ा था।

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story