बसोहली में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
बसोहली में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित


बसोहली, 13 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली के परिसर में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। कार्यक्रम में तहसीलदार बसोहली सागर विश्व कर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया गया। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए तहसीलदार ने कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों की छतों पर तिरंगा फहराने की अपील की और इसे स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया। उन्होंने बताया कि बसोहली में स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के दौरान 10 स्कूलों के 356 विद्यार्थी परेड में हिस्सा लेंगे जबकि 17 स्कूलों के 532 विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

इस अवसर पर मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली के प्रधानाचार्य मेजर सिंह, सब इंस्पेक्टर खेमराज, स्कूल स्टाफ, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story