कश्मीर के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी, बारिश से कश्मीर में तापमान गिरा

WhatsApp Channel Join Now


श्रीनगर, 19 अप्रैल (हि.स.)। कश्मीर के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी और घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश से रविवार को तापमान में गिरावट आई। अधिकारियों ने बताया कि बांदीपोरा जिले में गुरेज घाटी के तुलैल इलाके में गांदरबल जिले के सोनमर्ग इलाके में ज़ोजिला दर्रे के दोनों ओर और शोपियां जिले को पुंछ-राजौरी क्षेत्र से जोड़ने वाली मुगल रोड पर बर्फबारी की सूचना मिली है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि घाटी के मैदानी इलाकों में दिन के शुरुआती घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हुई जिससे आज बाद में मौसम में सुधार होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि बर्फबारी और बारिश से दिन के तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आई है। बर्फबारी के कारण मुगल रोड, श्रीनगर-कारगिल रोड और बांदीपोरा-गुरेज़ रोड समेत कई प्रमुख सड़कें बंद हो गई हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story