कश्मीर के कुछ हिस्सों में ताज़ा बर्फबारी और बारिश
श्रीनगर, 23 दिसंबर(हि.स.)। कश्मीर के कुछ हिस्से में ताजा बर्फबारी और बारिश से प्रभावित हुए हैं जिससे घाटी के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर बना हुआ है।
उत्तरी कश्मीर का गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट ऊंचाई वाले स्थानों में से एक था जहां रात भर रुक-रुक कर बर्फबारी हुई।
शोपियां जिले मुगल रोड और बांदीपोरा के गुरेज में भी बर्फबारी हुई। घाटी के मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही अधिकारियों के अनुसार सोमवार रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछली रात से 4 डिग्री सेल्सियस कम है और मौसम के सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक है।
घाटी के अन्य स्थानों पर भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक 3.8 से 5.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
दक्षिण कश्मीर में गुलमर्ग और पहलगाम के पर्यटक रिसॉर्ट्स में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया जहां पारा क्रमश: शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
दक्षिण कश्मीर में काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस और कोकेरनाग में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है। इसमें कहा गया है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

