पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर
जम्मू, 1 नवंबर (हि.स.)। जिला पुलिस जम्मू ने रोटरी क्लब जम्मू के सहयोग से पुलिस पब्लिक स्कूल मीरां साहिब में पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। शिविर का उद्घाटन डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज श्रीधर पाटिल ने एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह की उपस्थिति में किया।
शिविर में हृदय रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, दंत रोग और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सहित विभिन्न विशेषज्ञताओं के डॉक्टरों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया। इस पहल का उद्देश्य व्यस्त और चुनौतीपूर्ण पुलिस ड्यूटी के बीच पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना था। इस अवसर पर पुलिस पब्लिक स्कूल मीरां साहिब के प्रिंसिपल राजीव शर्मा भी मौजूद रहे। जिला पुलिस ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग के लिए रोटरी क्लब जम्मू चिकित्सकों और स्कूल प्रबंधन का आभार जताया
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

