जम्मू में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 16 मई (हि.स.)।

जम्मू में लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जम्मू द्वारा “हीलिंग हैंड्स” संस्था के सहयोग से एक निःशुल्क रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

इस स्वास्थ्य शिविर में फिजिशियन, कार्डियोलॉजिस्ट, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट, नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के दौरान फाइब्रो स्कैन, स्पाइरोमेट्री, न्यूरोपैथी, लिपिड प्रोफाइल, बीएमडी टेस्ट, ईसीजी, बीपी, यूरिक एसिड, थायरॉयड, विटामिन-डी, हेपेटाइटिस-बी, नेत्र जांच, डाइट काउंसलिंग और किडनी फंक्शन टेस्ट जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर डीसी जम्मू राकेश मिन्हास मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर लोगों में जागरूकता बढ़ाने और समय रहते बीमारियों की पहचान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story