सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की निशुल्क कोचिंग

WhatsApp Channel Join Now
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की निशुल्क कोचिंग


जम्मू, 03 नवंबर (हि.स.)। भारतीय सेना ने युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से डोडा जिले में सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग कक्षाएं शुरू की हैं। इस पहल के तहत विशेष रूप से दूरदराज और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से शैक्षणिक मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और व्यक्तिगत मेंटरशिप उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि वे प्रवेश परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकें।

कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी भूषण कुमार पाठक सहित 40 विद्यार्थी, 60 अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन उपलब्ध करवाकर उनके सपनों को साकार करने में मदद करना है। स्थानीय लोगों ने सेना के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहल से युवाओं में शिक्षा के साथ अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति की भावना भी मजबूत होती है

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771916 Articles

Share this story