खून दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला दबोचा, अस्पताल प्रशासन की सतर्कता से कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now
खून दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला दबोचा, अस्पताल प्रशासन की सतर्कता से कार्रवाई


कठुआ, 11 जुलाई (हि.स.)। मरीजों के परिजनों से खून उपलब्ध कराने के नाम पर अवैध रूप से पैसे मांगने वाले एक व्यक्ति को अस्पताल प्रशासन की सतर्कता और पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया गया। संबंधित व्यक्ति का अस्पताल या ब्लड सेंटर से किसी भी प्रकार का आधिकारिक संबंध नहीं पाया गया।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों और उनके परिजनों को लगातार जागरूक किया जाता है कि खून सरकार के निर्धारित नियमों के तहत उपलब्ध कराया जाता है और इसके लिए किसी को भी भुगतान न करें। इस संबंध में अस्पताल परिसर में प्रमुख स्थानों पर जागरूकता संदेश और नोटिस भी लगाए गए हैं तथा ऐसे मामलों की तुरंत सूचना प्रशासन को देने की अपील की गई है। प्रशासन द्वारा सतत निगरानी और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय के चलते आरोपी को समय रहते पकड़ लिया गया। अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मरीजों के हितों की सुरक्षा, पारदर्शिता बनाए रखने और इस तरह की धोखाधड़ी पर सख्त कार्रवाई के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story