ट्रांजिट कैंप मनिगम में लापरवाही के आरोप में चार शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित

WhatsApp Channel Join Now

गांदरबल, 08 जुलाई (हि.स.)। गांदरबल के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने ट्रांजिट कैंप मनिगम में लापरवाही के आरोप में चार शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई नोडल अधिकारी, ट्रांजिट कैंप मनिगम, सहायक आयुक्त राजस्व गांदरबल से प्राप्त पत्र के आधार पर की गई है।

निलंबित शिक्षकों की पहचान बिलाल अहमद शेख पुत्र मोहम्मद हुसैन शेख निवासी हरिपोरा कंगन, आबिद मोहिउद्दीन भट पुत्र गुलाम मोहिउद्दीन भट निवासी मनिगम, पीर मुदासिर पुत्र अब्दुल राशिद शाह निवासी वुस्सान और गौहर राशिद कुल्लू पुत्र अब्दुल राशिद कुल्लू निवासी गुंड के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि श्री अमरनाथ जी यात्रा की व्यवस्थाओं से संबंधित मामले में आगे की जांच लंबित रहने तक निलंबन आदेश जारी किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story