परेड सब्जी मंडी के पुनर्विकास की रखी गई आधारशिला

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 22 जून (हि.स.)।

जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र के परेड स्थित सब्जी मंडी के पुनर्विकास कार्य की आधारशिला आज रखी गई। यह परियोजना करीब 5.88 करोड़ की लागत से विकसित की जाएगी जिसका उद्देश्य शहर की एक पुरानी और प्रमुख मंडी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है। जम्मू नगर निगम और जम्मू स्मार्ट सिटी की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक जम्मू पूर्व युधवीर सेठी और सीईओ डॉ. देवांश यादव उपस्थित रहे।

इस परियोजना के तहत सब्जी मंडी में आधुनिक एमएस कवर्ड शेड, 117 विक्रेता प्लेटफॉर्म, 44 स्थायी दुकानें, बेहतर ड्रेनेज व्यवस्था, पीक्यूसी सड़कें और सार्वजनिक सुविधाओं जैसे शौचालय व पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही मंडी के प्रवेश द्वार को भी नया स्वरूप दिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि इस पुनर्विकास से न केवल स्वच्छता और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा बल्कि व्यापारियों और ग्राहकों के लिए एक व्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण भी तैयार होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story