जरां वाली गली में 1.86 करोड़ की जलापूर्ति योजना का शिलान्यास

WhatsApp Channel Join Now
जरां वाली गली में 1.86 करोड़ की जलापूर्ति योजना का शिलान्यास


सुरनकोट, 12 सितंबर (हि.स.)। जल शक्ति, वन पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण तथा जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने शनिवार को जरां वाली गली में नवनिर्मित रेस्ट हाउस का उद्घाटन किया और 185.58 लाख रुपये की जलापूर्ति संवर्धन योजना की आधारशिला रखी। इस दौरान सुरनकोट के विधायक चौधरी मोहम्मद अकबर लस्सनवी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

करीब 45 लाख रुपये की लागत से यूटी कैपेक्स 2025-26 के तहत निर्मित रेस्ट हाउस से दूरदराज और दुर्गम क्षेत्र में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को क्षेत्रीय निरीक्षण एवं विकास कार्यों की निगरानी में सुविधा मिलेगी। वहीं जलापूर्ति योजना के पूरा होने से जरां वाली गली और आसपास की बस्तियों में पेयजल की उपलब्धता, पर्याप्तता और आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

मंत्री जावेद राणा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को परियोजनाओं को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने और सरकारी धन के बेहतर उपयोग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story