बारामूला नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष ने उपराज्यपाल से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
बारामूला नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष ने उपराज्यपाल से की मुलाकात


श्रीनगर, 7 अगस्त(हि.स.)। बारामूला नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष उमर काकरू ने आज उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की।

काकरू ने बारामूला के विभिन्न विकास संबंधी मुद्दों को उठाया जिनमें खानपोरा से कंगनपोरा तक राष्ट्रीय राजमार्ग के रखरखाव, बाग-ए-इस्लाम स्वास्थ्य केंद्र के संचालन, युवा छात्रावास की स्थापना, सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रो टर्फ और आज़ाद गंज एस्ट्रो फुटबॉल टर्फ में सुविधाओं के संवर्धन शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story