पूर्व मंत्री सुखनंदन चौधरी ने एग्री स्टैक योजना के लिए केंद्र सरकार का जताया आभार
जम्मू,, 14 नवंबर (हि.स.)।
पूर्व मंत्री सुखनंदन चौधरी ने केंद्र सरकार की एग्री स्टैक योजना का स्वागत करते हुए इसके लिए आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है और इससे खेती से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में किसानों को लाभ मिलेगा। हालांकि सुखनंदन चौधरी ने कहा कि इस योजना को लागू करने से पहले राजस्व विभाग को जमीनों की जमाबंदी का काम पूरा करना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि किसानों की जमीनों से जुड़े रिकॉर्ड सही और अपडेट होने जरूरी हैं ताकि योजना का लाभ लेने में किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जमीनों के रिकॉर्ड दुरुस्त करने के बाद ही योजना को प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

