पुंछ में एलओसी के पास जंगल में लगी आग

WhatsApp Channel Join Now


पुंछ , 23 नवंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास जंगल में आग लग गई। अधिकारियों के अनुसार रविवार शाम को सीमा बाड़ के आगे लंजोटे के जंगली इलाके में आग लग गई।

ताजा जानकारी के अनुसार लगातार आग फैल रही थी। जैसे-जैसे आग जंगल की वनस्पतियों में फैली इसे रोकने और आसपास के इलाकों में फैलने से बचाने के प्रयास शुरू किए गए। हालांकि दुर्गम इलाके और प्रभावित जगह तक पहुंच न होने के कारण दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं किया जा सका।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बजाय कर्मियों ने आग को काबू में करने के लिए 'फायर बीटर्स' (आग बुझाने वाले उपकरणों) का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने बताया कि आग से इलाके के पेड़ों और अन्य वनस्पति को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781755 Articles

Share this story