जम्मू-कश्मीर के लिए अचानक बाढ़ की चेतावनी
जम्मू, 17 जुलाई (हि.स.)। 20 से 25 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर में मॉनसून और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के आपस में मिलने से मौसम पर असर पड़ने की काफी संभावना है। सबसे ज़्यादा बारिश 20 से 23 जुलाई के दौरान होने की उम्मीद है।
मौसम विभाग कश्मीर के अनुसार मौसम के अनुमान की सटीकता धीरे-धीरे बेहतर हो रही है और यह इस मौसम का पहला बड़ा और व्यापक बारिश का दौर हो सकता है जो कई ज़िलों को प्रभावित करेगा।
जम्मू में भारी से बहुत ज़्यादा भारी बारिश हो सकती है और कश्मीर में भी भारी से बहुत ज़्यादा बारिश की उम्मीद है जिसमें दक्षिण कश्मीर में बारिश की गतिविधि ज़्यादा हो सकती है।
दोनों क्षेत्रों के निचले इलाकों में अचानक बाढ़ भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएँ भी हो सकती है ।
20-25 जुलाई के दौरान सतर्क रहें क्योंकि भारी बारिश से अचानक बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

