पांच पुलिस अधिकारियों के तबादले, लखनपुर और मल्हार थानों को मिले नए एसएचओ

WhatsApp Channel Join Now
पांच पुलिस अधिकारियों के तबादले, लखनपुर और मल्हार थानों को मिले नए एसएचओ


कठुआ, 25 नवंबर (हि.स.)। जिला पुलिस मुख्यालय कठुआ की ओर से प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए पांच पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर वसीम राजा को पुलिस स्टेशन मल्हार से स्थानांतरित कर जिला पुलिस लाइन कठुआ में तैनात किया गया है। वहीं इंस्पेक्टर संदीप कुमार को डीपीएल कठुआ से पुलिस स्टेशन लखनपुर में एसएचओ नियुक्त किया गया है। इंस्पेक्टर कृष्ण लाल रैना को डीपीएल कठुआ से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) का एसएचओ एवं एडीयू कठुआ का प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार पीएसआई नवीन अंजुम को पुलिस पोस्ट जखोल से स्थानांतरित कर पुलिस स्टेशन मल्हार का नया एसएचओ नियुक्त किया गया है जबकि पीएसआई दीपक कुमार को पुलिस स्टेशन राजबाग से पुलिस पोस्ट जखोल का प्रभारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त इंस्पेक्टर चेतन शर्मा को जिला पुलिस लाइन कठुआ में रिजर्व इंस्पेक्टर के रूप में कार्यभार सौंपा गया है।

वहीं इंस्पेक्टर वसीम राजा को डीपीएल कठुआ में जुवेनाइल/चाइल्ड वेलफेयर ऑफिसर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार संभालेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782993 Articles

Share this story