भूख हड़ताल पर बैठे आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन से मिले भाजपा के पांच विधायक

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 12 अगस्त (हि.स.)।

अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन से मिलने आज भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा विधायक नरिंद्र सिंह, विक्रम रंधावा, युद्धवीर सेठी, अरविंद गुप्ता और जोरावर सिंह शामिल रहे।

भाजपा विधायकों ने भूख हड़ताल पर बैठे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मांगों को विस्तार से सुना। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी मांगें प्रतिनिधिमंडल के समक्ष रखते हुए सरकार से जल्द समाधान की अपील की।

भाजपा नेताओं ने खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को संबंधित स्तर पर उठाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने मामले के समाधान के लिए आवश्यक प्रयास करने का भी आश्वासन दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story