जम्मू में ‘फिटनेस दा लंगर’ अभियान का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 26 जुलाई (हि.स.)।

ईको साइक्लेचर फाउंडेशन जम्मू की ओर से ‘फिटनेस दा लंगर’ अभियान का भव्य शुभारंभ गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन गांधी नगर के ऑडिटोरियम में किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर.एस. जसरोतिया मुख्य अतिथि रहे जबकि आरटीओ जम्मू जसमीत सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

डॉ. हनवंत सिंह विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजन के दौरान नियमित व्यायाम, साइकिलिंग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story