कठुआ में चयनित हज यात्रियों के लिए प्रथम चरण का प्रशिक्षण आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ में चयनित हज यात्रियों के लिए प्रथम चरण का प्रशिक्षण आयोजित


कठुआ, 29 नवंबर (हि.स.)। हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से हज यात्रा के लिए चयनित कठुआ जिले के यात्रियों को लेकर शनिवार को डीसी कार्यालय परिसर कठुआ के सम्मेलन कक्ष में हज प्रशिक्षण का प्रथम चरण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने की। इस अवसर पर एडीसी कठुआ सचिन जम्वाल और जीएडी के उप सचिव शुजात (प्रशिक्षक) भी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने पवित्र हज यात्रा के लिए चयनित यात्रियों को बधाई देते हुए कहा कि हज एक पवित्र आध्यात्मिक यात्रा है जिसके दौरान यात्रियों को प्रशिक्षण में बताए गए दिशा-निर्देशों और आवश्यक प्रक्रियाओं का गंभीरता से पालन करना चाहिए ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित, सुचारू और आध्यात्मिक रूप से सुखद रहे। उन्होंने यात्रियों से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, आवश्यक नियमों का पालन करने तथा आपसी सहयोग और सद्भाव के साथ यात्रा पूरी करने की अपील की। साथ ही उन्होंने यात्रियों से अपनी पवित्र यात्रा के दौरान देश-दुनिया में शांति, समृद्धि और मानवता के कल्याण के लिए प्रार्थना करने का आह्वान भी किया। प्रशिक्षण सत्र में हज से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं, धार्मिक अनुष्ठानों, प्रक्रियाओं तथा यात्रा के दौरान पालन किए जाने वाले आवश्यक दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ताकि चयनित यात्री अपनी यात्रा की तैयारियां बेहतर ढंग से कर सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785463 Articles

Share this story