कठुआ में पहली जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, 200 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ में पहली जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, 200 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम


कठुआ 02 अगस्त (हि.स.)। जिला प्रशासन कठुआ द्वारा नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत आयोजित पहली जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने फाइनल मुकाबलों का अवलोकन कर विजेताओं व उपविजेताओं को सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-19, सीनियर और वेटरन वर्गों में कुल 211 मैच खेले। उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से ऐसे आयोजन लगातार किए जा रहे हैं। फाइनल मुकाबलों में प्रियाशी-सनशाइन (अंडर-19 गर्ल्स डबल्स), कुलभंडू (मेंस सिंगल्स), अक्षय-नितिश (मेंस डबल्स), मान्यता (महिला सिंगल्स व अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स), अरुण-संजीव (वेटरन डबल्स) और रजत सूदन (वेटरन सिंगल्स) विजेता रहे। अन्य वर्गों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

समापन पर विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। बड़ी संख्या में अधिकारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story