कठुआ में एनसीबी टीम पर फायरिंग, 500 ग्राम चिट्टे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ में एनसीबी टीम पर फायरिंग, 500 ग्राम चिट्टे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार


कठुआ, 29 नवंबर (हि.स.)। कठुआ जिले में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आरोपी फरार होने में कामयाब रहा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एनसीबी की टीम को नशीले पदार्थों की तस्करी से संबंधित गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने सहार पुल के पास कलिबाड़ी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कठुआ में विशेष नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रुकने का इशारा किया गया लेकिन उसमें सवार लोगों ने रुकने के बजाय भागने का प्रयास किया।

इसी दौरान एक व्यक्ति ने एनसीबी टीम पर कथित तौर पर गोली चला दी। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक व्यक्ति को मौके पर ही काबू कर लिया जबकि दूसरा व्यक्ति फरार हो गया। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से करीब 500 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया है। दोनों आरोपी जम्मू के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और फरार आरोपी की तलाश के लिए जिले के विभिन्न इलाकों में नाकेबंदी तथा तलाशी अभियान तेज zकर दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785425 Articles

Share this story