चिनार के पेड़ में लगी आग को बुझाते समय पेड़ की एक शाखा गिरने से एक दमकलकर्मी घायल

WhatsApp Channel Join Now


श्रीनगर, 20 नवंबर (हि.स.)। शुक्रवार को श्रीनगर के शालीमार इलाके में एक चिनार के पेड़ में लगी आग को बुझाते समय पेड़ की एक शाखा गिरने से एक दमकलकर्मी घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार घायल दमकलकर्मी की पहचान लीडिंग फायरमैन नंबर 1370 बशीर अहमद के रूप में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना दमकलकर्मी के घटनास्थल पर आग बुझाने के अभियान के दौरान हुई।

अभियान के दौरान अचानक चिनार के पेड़ की एक शाखा उसके सिर पर गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780202 Articles

Share this story