जम्मू के गुम्मट इलाके में कार के अंदर मृत मिले फायर सर्विसेज विभाग के एएसआई

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 22 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू के गुम्मट इलाके में फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग में तैनात एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर का शव कार के अंदर मिलने की खबर सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर कार के भीतर मृत अवस्था में पाए गए। घटना के सामने आने के बाद उनकी मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल मृतक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की पहचान, मौत के कारणों और घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियों के बारे में विस्तृत आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत किसी स्वास्थ्य संबंधी कारण से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765155 Articles

Share this story