बिश्नाह के लस्वाड़ा खेतों में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 21 अप्रैल (हि.स.)।

बिश्नाह के लस्वाड़ा क्षेत्र में खेतों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान विधायकराजीव भगत और तहसीलदार बिश्नाह भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, जबकि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story