जम्मू के भारत माता चौक स्थित शोरूम में लगी आग
May 5, 2026, 18:21 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 05 मई (हि.स.)।
जम्मू के भारत माता चौक स्थित एक कपड़े के शोरूम में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और आसपास की दुकानों तक आग फैलने से रोक दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि शोरूम में रखा सामान काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

