जम्मू में एफआईसीसी फ्लो जेकेएल मैराथन 4.0 के बिब एक्सपो का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 03 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू में एफआईसीसी फ्लो जेकेएल मैराथन 4.0 के तहत बिब एक्सपो का आयोजन किया गया। इसके साथ ही मैराथन से जुड़ी गतिविधियों की शुरुआत हो गई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करवाया और दौड़ में इस्तेमाल होने वाले बिब प्राप्त किए।

बिब एक्सपो में मैराथन में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों की ओर से प्रतिभागियों को मैराथन से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी गई ताकि दौड़ के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से बनी रहें।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करने के साथ फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। आयोजकों ने कहा कि नियमित दौड़ और व्यायाम शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इस तरह के आयोजन लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का माध्यम बनते हैं।

मैराथन के माध्यम से युवाओं के साथ समाज के अन्य वर्गों को भी नियमित व्यायाम, दौड़ और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जा रहा है। बिब एक्सपो के साथ शुरू हुई गतिविधियों के बाद अब प्रतिभागियों में मुख्य मैराथन को लेकर उत्साह बना हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story