5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे के संबंध में उठाए गए कदम असंवैधानिक: फारूक अब्दुला

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 06 अगस्त (हि.स.)।नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फ़ारूक़ अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे के संबंध में उठाए गए कदम असंवैधानिक थे और इसे बहाल करने के लिए विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि 5 अगस्त 2019 को जो हुआ वह असंवैधानिक है। इसलिए पूरा देश अभी विरोध प्रदर्शनों का समर्थन कर रहा है। अब्दुला ने कहा कि कल आपने संसद में विरोध प्रदर्शन देखा। यह जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया जिससे जम्मू-कश्मीर राज्य का विशेष संवैधानिक दर्जा खत्म हो गया। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया गया।

जब उनसे जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की उनकी नीति के बारे में पूछा गया तो पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी की इस मुद्दे पर एक नीति है। मेरी कोई नीति नहीं है नेशनल कॉन्फ्रेंस की एक नीति है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती के खिलाफ़ टिप्पणियों के बारे में कहा कि वह इस सवाल का जवाब दे सकती हैं।

उन्होंने कहा कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की सातवीं वर्षगांठ पर विरोध प्रदर्शन और जश्न मनाया गया। एनसी और विपक्षी पीडीपी ने सभी ज़िलों में विरोध प्रदर्शन किए और जम्मू-कश्मीर राज्य के विशेष दर्जे को बहाल करने की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story