आरएस पुरा में किसानों का विरोध प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 15 जून (हि.स.)।

आरएस पुरा में जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक के राज्य प्रधान किशोर कुमार की अध्यक्षता में सरकारी कर्मचारियों की लेटलतीफी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई सरकारी विभागों में कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते जिससे आम जनता और किसानों को अपने कार्य करवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। किशोर कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की समय पर अनुपस्थिति के कारण लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और जनता को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story