केंद्रीय बजट में किसानों की अनदेखी: भारत प्रिये

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 05 फ़रवरी (हि.स.)।

जम्मू और कश्मीर के किसान सबसे अधिक पीड़ित समुदाय हैं और उन्हें भारत सरकार द्वारा विशेष व्यवहार की आवश्यकता है लेकिन दुर्भाग्य से लगातार केंद्रीय सरकारें उनकी अनदेखी कर रही हैं।

जम्मू-कश्मीर पीसीसी के किसान कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष भरत प्रिये ने आज शहीदी चौक जम्मू स्थित पीसीसी मुख्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले किसानों को सीमा पर गोलीबारी और सेना की गतिविधियों के कारण भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

वे समय पर अपने खेतों की जुताई नहीं कर पाते और कई बार उनकी फसलें नष्ट हो जाती हैं। इसके अलावा राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदाओं के कारण भी उनकी कृषि गतिविधियां प्रभावित होती हैं। लेकिन उन्हें फसलों और संपत्ति के नुकसान के लिए पर्याप्त मुआवजा नहीं मिल रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

Share this story