मृत कर्मचारी की नौकरी को लेकर विवाद गहराया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 26 जुलाई (हि.स.)।

बिश्नाह से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक कर्मचारी की मृत्यु के बाद उसके सगे बेटे के होते हुए भी अनुकंपा नियुक्ति कथित तौर पर भाई के बेटे (भतीजे) को दे दी गई। मृतक की विधवा पत्नी, दो मूक-बधिर बेटियां और इकलौता बेटा अब न्याय की मांग कर रहे हैं।

परिजनों का आरोप है कि परिवार की अनदेखी कर नियमों के विपरीत नियुक्ति दी गई है। उन्होंने संबंधित विभाग और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मृतक के वास्तविक आश्रित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story