ट्रेन में फर्जी टीटी गिरफ्तार, यात्रियों से अवैध वसूली का मामला दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
ट्रेन में फर्जी टीटी गिरफ्तार, यात्रियों से अवैध वसूली का मामला दर्ज


कठुआ, 23 फरवरी (हि.स.)। रेलवे यात्रियों से अवैध वसूली की शिकायतों के बीच रेलवे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी टीटी को ट्रेन के भीतर ही पकड़ लिया। आरोपी टिकट चेकिंग और सीट दिलवाने के नाम पर यात्रियों से पैसे वसूल रहा था।

आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने संदेह के आधार पर जांच की, जिसमें आरोपी की पहचान मनीष कुमार निवासी पानीपत हरियाण फर्जी टीटी के रूप में हुई। उसे हिरासत में लेकर रेलवे स्टेशन कठुआ पर उतारा गया, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार आरोपी ट्रेन के डिब्बों में घूमकर यात्रियों से अवैध रूप से पैसे वसूल रहा था। शिकायत मिलने के बाद जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। बाद में उसे कठुआ रेलवे स्टेशन लाकर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी किसी गिरोह का हिस्सा तो नहीं है और क्या वह पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहा है। मामले की जांच जारी है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story