‘शिक्षा शास्त्रार्थ फोरम’ के तहत विशेषज्ञों ने साझा की आधुनिक जीआईएस और रिमोट सेंसिंग की जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
‘शिक्षा शास्त्रार्थ फोरम’ के तहत विशेषज्ञों ने साझा की आधुनिक जीआईएस और रिमोट सेंसिंग की जानकारी


जम्मू, 21 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षा अध्ययन विभाग द्वारा ‘शिक्षा शास्त्रार्थ फोरम’ के अंतर्गत “भौगोलिक क्षेत्र तकनीकों के मूल सिद्धांत” विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह पहल शैक्षणिक संवाद और बौद्धिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभर रही है। कार्यक्रम का आयोजन कुलपति प्रो. संजीव जैन के मार्गदर्शन में किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. असित मंत्रि ने मुख्य वक्ता डॉ. राजिंदर सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहींकोर्स इंचार्ज शिवाली खजूरिया ने अतिथि वक्ता का परिचय देते हुए व्याख्यान की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

राजिंदर सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक, भूगोल विभाग, जम्मू विश्वविद्यालय ने अपने व्याख्यान में भौगोलिक फील्ड तकनीकों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जीआईएस, रिमोट सेंसिंग, स्थानिक डाटा विश्लेषण तथा जियोस्पेशियल तकनीक के उभरते रुझानों को सरल ढंग से समझाया। साथ ही फील्डवर्क के महत्व और इसके विकास क्रम को उदाहरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में छात्रों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली जिन्होंने वक्ता से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे। डॉ. सिंह ने सभी जिज्ञासाओं का विस्तार से समाधान करते हुए शोध और अध्ययन में फील्ड तकनीकों के महत्व पर जोर दिया। अंत में शिवाली खजूरिया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story