जीडीसी कठुआ में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित, शारदा पंगोत्रा रही प्रथम

WhatsApp Channel Join Now
जीडीसी कठुआ में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित, शारदा पंगोत्रा रही प्रथम


कठुआ, 07 अगस्त (हि.स.)। सरकारी डिग्री कॉलेज कठुआ में 80वें राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतर्गत साहित्यिक समिति द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोहर लाल के संरक्षण में आयोजित हुआ।

प्रतियोगिता का विषय शिक्षा की शांति एवं राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने में भूमिका रखा गया जिसमें विभिन्न सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने शिक्षा के माध्यम से सद्भाव, सहिष्णुता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने पर प्रभावी दृष्टिकोण रखा। निर्णायक मंडल में डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. यशपाल शर्मा और डॉ. राम सिंह शामिल रहे।

परिणामों में सेमेस्टर तृतीय की शारदा पंगोत्रा ने प्रथम स्थान जबकि सेमेस्टर पंचम की हिमानी और भूमिका ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने विजेताओं को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की तथा ऐसे साहित्यिक आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. कमलजोत कौर ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story