स्वतंत्रता पखवाड़ा-जीडीसी महानपुर में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित
महानपुर, 04 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस पखवाड़ा के तहत जीडीसी महानपुर में मंगलवार को निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रुपाली जसरोटिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, स्वतंत्रता के मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर डॉ. सपना देवी, प्रो. बिंती शर्मा और अनु देवी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्राध्यापकों ने प्रतिभागियों के विचारों की सराहना करते हुए उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिकता को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ तथा विद्यार्थियों को स्वतंत्रता पखवाड़ा के दौरान आयोजित होने वाली अन्य गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

