आरएसपुरा बाल सुधार गृह से फरारी की साजिश, पाकिस्तान फंडिंग एंगल की जांच

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 20 फ़रवरी (हि.स.)।

आरएसपुरा स्थित बाल सुधार गृह से फरार हुए मास्टरमाइंड गुग्गा को लेकर चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फरारी की पूरी योजना पहले से तैयार की गई थी। सूत्रों के अनुसार, बाल सुधार गृह के अंदर मोबाइल फोन और वाई-फाई के इस्तेमाल की भी जानकारी मिली है, जिससे फरारी की साजिश को अंजाम देने में मदद मिली। मामले में पाकिस्तान से फंडिंग की आशंका भी जताई जा रही है, जिसके बाद केंद्रीय और स्थानीय एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story