ईओडब्ल्यू ने भूमि आवंटन और धोखाधड़ी मामले में आरोप पत्र किया दायर

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 30 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर की आर्थिक अपराध शाखा कश्मीर (ईओडब्ल्यू) ने भूमि आवंटन और सरकारी नौकरियों के झूठे वादों से जुड़े एक महत्वपूर्ण धोखाधड़ी मामले में आरोप पत्र दायर किया है।

अधिकारियों के अनुसार श्रीनगर के अस्तानपोरा तैलबल, हजरतबल बशीर अहमद भट के विरुद्ध लघु वाद न्यायालय श्रीनगर की अदालत में आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया है। उसने जनवरी, 2019 में बड़ी मात्रा में धन प्राप्त करके कई शिकायतकर्ताओं को धोखा दिया। उसने जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) की जमीन की व्यवस्था करने और उनके रिश्तेदारों के लिए सरकारी नौकरियां सुरक्षित करने का वादा किया था। शिकायतों के बाद ईओडब्ल्यू कश्मीर ने एक जांच शुरू की, जिसमें धोखाधड़ी के अपराध की पुष्टि हुई। एकत्र किए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोप पत्र अब न्यायिक कार्यवाही के लिए सक्षम न्यायालय के समक्ष दायर किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story