जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप में दिखा जोश, लखनपुर व बिलावर सेमीफाइनल में
कठुआ, 05 फरवरी (हि.स.)। जिला प्रशासन कठुआ एवं आबकारी विभाग के सहयोग से आयोजित जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप का दूसरा दिन कठुआ स्टेडियम में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता कठुआ क्रिकेट लीग का हिस्सा है और नशा मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों को बढ़ावा दे रही है।
बुधवार को खेले गए मुकाबलों में लखनपुर ने नगरी को हराया, जबकि बिलावर ने सल्लन पर जीत दर्ज की। लखनपुर ने नगरी को 47 रनों पर समेटकर तीन ओवर में लक्ष्य हासिल किया। वहीं बिलावर ने 118 रन बनाकर सल्लन को 78 रनों पर आउट कर दिया। इन जीतों के साथ लखनपुर और बिलावर की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं, जो कल खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों व दर्शकों का उत्साह लगातार बना हुआ है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

